अब मैं आपको पिज़्ज़ा बनाने का तरीका गैस व ओवन दोनों मे बताउंगी. पिज़्ज़ा बनाने के लिए सबसे पहले आपको उसका बेस बनाना या बाजार से लाना होगा. अगर आप पिज़्ज़ा जल्द बनाना चाहते है, तो पिज़्ज़ा का बेस बाजार से ले सकते है.
मात्रा 4 लोगों के लिए
तैयारी का समय – 15 min
बनाने का समय – 15 min
पिज़्ज़ा बनाने की सामग्री –
नीचे दी गई तालिका में आपको पिज़्ज़ा बनाने की सामग्री बताई गई है.
सामग्री का नाममात्र
- पिज्जा बेस 2
- शेजवान सॉस ½ कप
- टमाटर सॉस ½ कप
- मीठी मिर्च ½ कप जैसी कटी
- शिमला मिर्च ½ कप बारीक़ कटी
- पत्ता गोभी 1 कप बारीक़ कटी
- प्याज ¾ कप पतले लच्छेदार
- स्वीट कॉर्न ½ कप उबले हुए
- काली मिर्च 2 tsp
- नमक स्वादानुसार
- चिली फलैक्स 1 tsp
- मोजरेला चीज 1 कप
- तेल 2 tbsp
- पनीर ½ कप किसा हुआ
- निम्बू का रस 2 tsp
तवे पर पिज़्ज़ा बनाने की विधि ( Tawa per Pizza banane ki vidhi) –
सबसे पहले कड़ाई में तेल गर्म करें, अब उसमें प्याज डालें, 1 min बाद पत्ता गोभी, शिलमा मिर्च डालें.
इसे तेज आंच पर पकने दें, 1-2 min बाद स्वीट कॉर्न, काली मिर्च, नमक डालें.
अब इसमें 1 tsp शेजवान सॉस, 2 चम्मच टमाटर सॉस, 1 tsp चिली फलैक्स मिलाएं.
अब मोटा तवा गर्म करें, ब्रश की सहायता से आयल लगा लें.
अब उस पर पिज़्ज़ा बेस को रखें व ½ min सिकने दें, अब इसमें बनाइ गई सब्जियों का मिश्रण फैलाएं, उपर से ढेर साला चीज व पनीर डालें.
इसे ढककर ½ से 1 min मध्यम आंच पर पकाएं. इसे इतना बस पकाना है कि चीज पिघल जाये.
अब प्लेट में निकालें, चार हिस्सों में काटें व सॉस के साथ सर्व करें.

दोस्तों अगर हमारी रेसीपी आपको पसंद आ रही हो तो लाईक करें कमेन्ट करें और अपने रिस्तेदारो को शेयर भी करे धन्यवाद
